Friday 28 February 2020

होली उल्लास
________________

होली आयी होली आयी
राधा लिये अबीर डोलती
छिपते फिरते कृष्ण कन्हाई
होली आयी होली आयी |

गर्मी ने ललकार लगायी
सर्दी डर भागी पहाड़ पर
दादी की हट गयी रजाई
होली आयी होली आयी |

पीली ,नीली , लाल ,गुलाबी
बेलों की छतरी लहरायी
सूख पुरानी झड़ी पत्तियां
डाल डाल फिर से मुस्काई
होली आयी होली आयी |

आओ हम सब मिलकर खेलें
भेदभाव की करें पिटायी
माथे पर गुलाब का टीका
बाटें घर -घर प्यार- मलाई
होली आयी होली आयी |

हम उस भारत माँ के बेटे
जग ने जिसकी महिमा गायी
माँ की शान न जानें दूँगा
प्राणो की है होड़ लगायी
होली आयी होली आयी | 

No comments:

Post a Comment