टटका चाहता हूँ
उपनिषद ,गीता ,बाइबिल
गुरु ग्रन्थ ,गांधी -सार
आँखों के रास्ते हुये पर
मिथ्या है भाग -दौड़
अटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ।
गंगाधर ,गोरखनाथ ,गुग्गापीर
हरि का चरणोदक ही
तरल -धवल सुरसरि नीर
सीधी राह सार शून्य
भटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ॥
बुद्ध -शान्ति ,गांधी -शान्ति ,चिर -शान्ति
विजन मरुथल की भ्रान्ति
रार हो ,जीत हो ,हार हो
हर मुर्दा मन -गति पर
कठिन प्रहार हो
खटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ॥
उपनिषद ,गीता ,बाइबिल
गुरु ग्रन्थ ,गांधी -सार
आँखों के रास्ते हुये पर
मिथ्या है भाग -दौड़
अटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ।
गंगाधर ,गोरखनाथ ,गुग्गापीर
हरि का चरणोदक ही
तरल -धवल सुरसरि नीर
सीधी राह सार शून्य
भटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ॥
बुद्ध -शान्ति ,गांधी -शान्ति ,चिर -शान्ति
विजन मरुथल की भ्रान्ति
रार हो ,जीत हो ,हार हो
हर मुर्दा मन -गति पर
कठिन प्रहार हो
खटका चाहता हूँ
टटका चाहता हूँ ॥
No comments:
Post a Comment